सीआई विश्नोई मामले की वकीलों ने की सीबीआई जांच की मांग
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)28 मई। अभिभाषक संघ सुजानगढ़ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट भीमशंकर शर्मा के सानिध्य में एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय में देकर सीआई विष्णुदत विश्नोई के सुसाईड मामले की जांच सीबीआई से करवाने जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि सीआई विष्णुदत विश्नोई जाबांज पुलिस अधिकारी थे, जिन्होंने राजनेताओं व आला अधिकारियों के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। इसलिए मामले की जांच निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए सीबीआई को जांच सौंपी जावे। ज्ञापन सौंपते वक्त एडवोकेट विजेंद्रसिंह, हरीशचंद्र पारीक सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।