प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में ग्रामीणों द्वारा शिव जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक तथा बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। सभी ने प्रदेश और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। पंडित बबलू शर्मा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर होता है। भारतीय संस्कृति में धार्मिक परंपराएं समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करती हैं। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। पूरे दिन शिवालयों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धा और भक्ति ने खेतड़ी क्षेत्र को पूरी तरह शिवमय बना दिया। इस मौके पर संतोष देवी, सुशिला देवी, सोमवती देवी, राकेश देवी, रामकला देवी, झुमरी, सपना देवी, संजू देवी, नर्मदा देवी, सर्विंका देवी, अमलेश, अनिता, झीना देवी, शारदा देवी, इंदु सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।

You might also like