भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित

विजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। भाजपा जिला झुंझुनू की जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के निर्देशानुसार पिलानी विधानसभा के चिड़ावा शहर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर ने मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी सदस्यों का भाजपा नेता राजेश दहिया के मुख्य आतिथ्य में अभिनंदन किया गया। 
घोषित सूची के अनुसार कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों के 20 पदाधिकारियों को जगह दी गई है, जो सभी चिड़ावा शहर के निवासी हैं। सूची इस प्रकार है:
उपाध्यक्ष: मदन डारा, रामचन्द्र शर्मा, अमित सैनी, पवन कुमार नवहाल, राजेश वर्मा और मोहित तामड़ायत।
महामंत्री: मुकेश शर्मा और अंकित भगेरिया।
मंत्री: रिंकू देवी शर्मा, ख्याति केडिया, सुशील डाबला, विनय सोनी, मनजीत सिंह और पीयूष बाछुका।
कोषाध्यक्ष: मुकेश जलिन्द्रा
कार्यालय प्रभारी: राजकुमार गजराज
आईटी सेल: अमित चोटिया
प्रवक्ता: गंगाधर सैनी
सोशल मीडिया प्रभारी: पंकज मिश्रा
मीडिया प्रभारी: मंगेश भगत
मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर ने बताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेगी।
You might also like