भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026′ के अंतर्गत निम्बी जोधा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित दो दिवसीय निम्बी जोधा मंडल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल के विकास का एक महत्वपूर्ण अभियान रहा। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान नागौर देहात जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, जगदीश पारीक, जिलामंत्री मनीष ओझा, रामसिंह बेगसर, खाटू मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पंवार, मंडल प्रशिक्षण प्रभारी अंजना शर्मा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष नाथूराम कालेरा, नवरत्न खीचङ, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सिंह रायधना, लादुसिंह धुङिला, निम्बी जोधा ग्राम पंचायत प्रशासक सुमन खीचङ, ओडींट सरपंच गणेश चबराल आदि मौजूद रहे।