भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जांगीड़ का किया अभिनंदन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में ओबीसी मोर्चा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड का अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा द्वारा सीताराम रोलीवाल व समाज के गणमान्यजनों ने माला व दुपट्टा पहनाकर का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजकुमार ,बजरंगलाल , सुभाष चंद्र,संदीप,प्रदीप रोलीवाल, मेघराज चोयल, बजरंगलाल धामु, सांवरमल बरवाडिया,हीरालाल अडिचवाल, मुकेश राजोतिया, कन्हैयालाल डाडीवाल, धर्मपाल काला, मोहनलाल सुथार, कनककुमार,रतनलाल चोयल, अरविन्द सिंह चारण, सुभाष ज्याणी, परमेश्वर लाल सारस्वत,पुनित सिंह नेहरा, पवनकुमार जांगिड उपस्थित थे। मंचिय संचालन बनवारी लाल सिलक ने किया।