भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाकर मनाया पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का जन्मदिन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के 72वें जन्मदिवस पर श्री बालाजी गोशाला सेवा समिति तारानगर में गऊ माता की पूजा कर गुड़ का भोग लगाया। कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड खिलाकर राठौड़ के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि राठौड़ सदैव स्वस्थ, सुखी एवं ऊर्जावान रहें तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें। इस दौरान एडवोकेट त्रिलोक रैगर, सुरेश मित्तल, रामचंद्र शर्मा, विजय प्रकाश सोनी, रतन वर्मा, गुलाब शर्मा , आनंद कंदोई, मनोज दुदानी , रामस्वरूप डीगवाल, अंजनी स्वामी आदि भाजपा कार्यकर्ता और समिति के अध्यक्ष पवन स्वामी आदि मौजूद थे।