प्रधानमंत्री मोदी शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान व पौधरोपण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर शहर मण्डल में पद्म भूषण भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा, साहवा रोड, तारानगर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अनूप खण्डेलवाल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तैली, नरेश सहारण, अनूप खण्डेलवाल, रणजीत सिंह तंवर, मदनलाल नायक, राजेंद्र लिखाला, माणकचंद सैनी,
नरेश झाझड़िया, हरि इन्दोरिया, अशोक जांगिड़, चुन्नीलाल सैनी, देवकरण कला, सुभाष सहारण, अमित मुडवाल, शिवकुमार शर्मा, नन्दू पटीर, रामचन्द्र प्रजापत, मोहम्मद समीर, दिलावर, बाबूलाल पटीर, भगवती प्रसाद शर्मा, सूर्यप्रकाश ढाका, ओमप्रकाश रेगर, पंकज मिश्रा सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like