शैखावाटी क्षेत्र को यमुना जल की सौगात मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शेखावाटी अंचल के लिए ऐतिहासिक यमुना जल समझौता होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के मौके पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जिंदाबाद के नारे भी लगाए। भाजपा नेता इंदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में कई सरकारें आई और चली गई लेकिन हमारा शेखावाटी क्षेत्र यमुना के जल से वंचित रहा, इसके लिए प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने अपनी लगन और इच्छाशक्ति से शेखावाटी अंचल के लोगों का सपना साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक यमुना जल समझौता कर क्षेत्र को नई सौगात दी है, दशकों के इंतजार के बाद केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश सरकार ने यमुना का जल राजस्थान में लाने का भागीरथी प्रयास किया है। ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल और वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकरलाल कम्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की यमुना जल समझौते के क्रियान्वय से आने वाले समय में चुरुए सीकर और झुंझुनू जिले में पेयजल सुविधा के साथ कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए निश्चित ही फायदेमंद साबित होगा। इस अवसर पर सीताराम गुर्जर, पूर्णमल गोदारा, पवन कुमार तिवाड़ी, युवा नेता अनूप पीपलवा, हनुमान बारवाल, दीनदयाल सोनी, परमेश्वर प्रजापत, रामोतार पारीक, गोपाल हारित, संतोष महर्षि, रामोतार रक्षक, संतोष कुमार जोशी, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, पूनमचंद सोनी, पुष्कर स्वामी, राकेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।

You might also like