भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा कस्बा

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व युवा कस्बे के देगावास दो मंदिर से हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के नारे लगाते हुए रवाना हुए। रैली मुख्य बाजार व अंबेडकर सर्किल होते हुए नगरपालिका पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। तिरंगा रैली के दौरान कस्बे में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रैली समापन पर जिला महामंत्री राठौड़ एवं भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने रैली के सफल आयोजन के लिए संयोजक विशाल शर्मा को धन्यवाद दिया। साथ ही रैली में उत्साहपूर्वक शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं व युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार जताया। रैली से पूर्व देगाबास चोक में आयोजित सभा में वक्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने तथा युवाओं को राष्ट्रहित और सामाजिक कार्यों में आगे आकर बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनिया, जसवंत स्वामी, चंद्राराम गुरी, जमरदीन तेली, नरेश सहारण, अनूप खंडेलवाल, लीलाधर बागोरिया, भंवरलाल पूनिया, विशाल शर्मा, मनोज लाटा, मुकेश शर्मा, राकेश टाक, हरि इंदौरिया, कैलाश चाचाण सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा युवा मौजूद रहे।

You might also like