रक्तदान शिविर का आयोजन, 170 यूनिट रक्त संग्रहित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । विद्याभारती पब्लिक स्कूल गाजुवास के संस्थापक स्वर्गीय हवासिंह सहारण की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव गाजुवास में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 170 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
रक्त संग्रहण का कार्य भारतीय हॉस्पिटल चूरू एवं संजीवनी ब्लड बैंक चूरू की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वर्गीय हवासिंह सहारण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर बजरंग सहारण, श्रवण सहारण, श्रवण गडाणा, पूर्व सरपंच मगनीराम गोस्वामी, रामावतार पांडिया, केदारमल पारीक, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सहारण, मनोज पांडिया, अनिल पारीक, कर्नल राकेश सहारण एवं शिवनारायण सहारण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन च्याननमल सहारण द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल स्वर्गीय हवासिंह सहारण की स्मृति को समर्पित रहा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।