बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल का स्वागत, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर दिया बड़ा बयान
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल के सरदारशहर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि उनका यह दौरा निजी कार्यक्रम के तहत था।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में भवानी पाईवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने वाला निर्णायक प्रयास है।

उन्होंने बताया कि इस संवैधानिक संशोधन के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर समाजसेवी दुर्गाप्रसाद शर्मा, शिक्षाविद जितेंद्र शर्मा तथा एबीवीपी पूर्व प्रांत प्रमुख माया शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने भवानी पाईवाल का स्वागत किया ।