सैनिक एवं उनके परिवारों की आईटीआर निःशुल्क भरते आ रहे सीए नितिन जोशी

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । अजीतगढ़ ब्लॉक के तमाम फौजी भाईयों , उनके परिवारजनों एवं ब्लॉक अजीतगढ़ के पेंशनर्स को आदर और सम्मान देते हुए अजीतगढ़ के युवा एवं प्रतिभावान सीए नितिन जोशी 20 जुलाई ,2026 को एक निःशुल्क शिविर संचालित कर ब्लॉक के पेंशनर्स का निःशुल्क आईटीआर भरने की सेवाएं देंगे । विगत 10 वर्षों से सीए नितिन जोशी फौजी भाईयों एवं उनके परिवारजनों का आईटीआर निःशुल्क भरते आ रहे हैं ।अजीतगढ़ पेंशनर्स मंच अध्यक्ष मोहनलाल पारीक ने बताया कि 20 जुलाई सोमवार को एक दिवसीय शिविर में ब्लॉक के पेंशनर्स अजीतगढ़ कस्बे के अजीतगढ़ -चौंमू -जयपुर रोड़ स्थित जोशी ऑयल मिल के पास स्थित सीए नितिन जोशी के ऑफिस में जाकर आईटीआर भरवा सकते हैं। यह निःशुल्क सेवा केवल अजीतगढ़ ब्लॉक के पेंशनर्स के लिए ही है।

You might also like