CBSE 12वीं परिणाम में फिर चमका कैम्ब्रिज का नाम

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । कैम्ब्रिज स्कूल ने CBSE कक्षा 12वीं के घोषित परिणामों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। संस्थान के विद्यार्थियों ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में शिक्षा के उच्च मानकों को साबित किया है।
संस्थान द्वारा जारी परिणामों के अनुसार इस वर्ष 45 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 72 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों में भव्य चौधरी ने 94.40 प्रतिशत, कृष्णा स्वामी ने 92.60 प्रतिशत, भूमिका चौधरी ने 92.20 प्रतिशत, आरती जाट ने 91.80 प्रतिशत तथा सोनिया कुमारी ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत प्रमुख कारण रहे हैं। संस्था लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like