टिड्डी प्रबन्धन एवं नियंत्रण कमेटी का गठन
टोंक,(दिनेश शर्मा)20 मई। टिड्डी प्रबन्धन एवं नियंत्रण की कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करने के लिए जिला कलक्टर के.के.शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जिला वन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग, सहायक निदेषक उद्यान कमेटी मे सदस्य एवं उप निदेषक कृषि विस्तार सदस्य सचिव होंगे।