पेंशनरों की समस्या समाधान हेतु कोष कार्यालय में शिविर 7 मई 2026 गुरुवार को
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । निदेशक पेंशन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार व अतिरिक्त निदेशक पेंशन एव पेंशनर्स कल्याण विभाग बीकानेर के आदेशानुसार पैशनरों की परिवेदनाओं के निवारण हेतु जिला कोष कार्यालय बीकानेर में 7 मई 2026 गुरुवार को शिविर का आयोजन होगा। राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी व नोखा के उपकोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास ने उक्त जानकारी देते हुए सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि किसी भी पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर की कोई, समस्या हो तो शिविर में उपस्थित होकर समाधान करवा लेवे। आयोजित होने वाले शिविर में पेंशनर्स अपनी परिवेदनाओं जैसे पारिवारिक पेंशनर्स के पी .पी .ओ . में जन्मतिथि का निर्धारण, नाम संशोघन, पेंसन संशोधन, बकाया ऐरियर भुगतान आदि समस्याओ का निराकरण करवा लेवे। अथवा पेंसन अपनी परिवेदनाओं को पेंशनर समाज या उपकोषाधिकारी के माध्यम से भिजवा सकते है। मोदी व व्यास ने कहा है कि कुछ पारिवारिको के पेंशनरों के पीपीओ में उमर का अंकन नही होगा पीपीओ चेक कर लेवे ओर जी पारिवारिक पेंशनर के पीपीओ में ऊमर अंकन नहीं है तो वो 12 सितम्बर 2008 से पूर्व का कोई प्रमाण अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा जारी सपत पत्र पेश करके पीपीओ में उम्र दर्ज करवाना आवश्यक है पीपीओ ऊमर दर्ज नही होने पर ऊमर के हिसाब से बढ़ने वाली पेंसन नहीं बढ़ेगी। दोनो ने शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने व प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया है।