प्रथम बार होगा विष्णुपुराण कथा का आयोजन

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में नोखा की धर्म धरा मे पहली बार विष्णुपुराण कथा रसोत्सव का आयोजन 25 मई से 31 मई तक विश्नोई धर्मशाला, सुजानगढ़ रोड में किया जाएगा। आयोजन से जुड़े ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाईश्री के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। मंगलवार को कथा स्थान का भूमि पूजन एवम बैनर विमोचन् का कार्यक्रम किया गया।
पंडित भाईश्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि नोखा की धरती पर विष्णुपुराण का यह दिव्य,नव्य एवम भव्य आयोजन होगा जिसमे समस्त सनातनी भागीदार बनकर अधिक मास का पुण्य अर्जित कर सकेंगे। 7 दिवस चलने वाली कथा का समय दोपहर 2:15 बजे से 6:15 बजे तक रहेगा। कथा संदर्भ में बैनर का विमोचन किया गया। जिसमे राजकुमार सोनी, ओमप्रकाश सोनी,बजरंग सोनी,शिवकिशन सोनी,ताराचंद सोनी, शिवरतन सोनी,रामलाल सुथार,गणपत सोनी,कानाराम जाट, अंबाराम सुथार, जगदीश सोनी, विक्रम सोनी, विष्णु सोनी, मनोज सोनी, पियूष सोनी,सौरभ सोनी, मिलन सोनी, खुशवंत शर्मा, बाबू सिंह राजपुरोहित, सूरज देवी,माया देवी, ज्योति देवी, मनीषा देवी, खुशी आदि उपस्थित थे।

You might also like