51 पेड लगाकर अभियान का किया आगाज

महेंद्र खडोलीय 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एग्रीबायोटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री अजीतगढ़ ने इस बार अजीतगढ परिक्षेत्र में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सहायक महाप्रबंधक पी. के. सिंह ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस पर फैक्ट्री परिसर में 51 पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया है। एवीपी बोटलिंग श्रीपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। पौधारोपण कार्यक्रम में डीजीएम प्लांट कुलदीप सिंह, इटीपी मैनेजर अनिल तानावाड, एकाउंटेंट कैलाश खण्डेलवाल, प्रवीण कुमार, नरसी गुर्जर, शुभम, गोपाल मीणा,हरसाराम, लोकेश कुमार मौजूद थे।

You might also like