खेतड़ी में आज प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला, नामांकन प्रक्रिया की देंगे जानकारी
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के तहत शनिवार को खेतड़ी और बबाई में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों के संभावित प्रत्याशियों को नामांकन फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज लगाने और चुनाव से जुड़ी जरूरी औपचारिकताओं के बारे में बताया जाएगा।
खेतड़ी और बबाई में यहां होगा कार्यक्रम
पंचायत समिति खेतड़ी की कार्यशाला दोपहर 3 बजे पंचायत समिति सभागार में होगी। वहीं, बबाई पंचायत समिति क्षेत्र के लिए दोपहर 3 बजे उप तहसील कार्यालय परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में बीएलएमटी की ओर से नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों को आवेदन भरने में होने वाली परेशानियों से बचाना और चुनाव प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है।