घर से नगदी और आभूषण चोरी शादी में गया था परिवार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । नोखा थाना में एक व्यक्ति ने अपने घर से लाखों रुपए की नकदी और आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता गणेश जाट ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उनके 13 वर्षीय बेटे को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार शाम को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी में गया हुआ था परिवार
जाम्भो जी मंदिर के पास नोखा निवासी गणेश जाट ने शिकायत में बताया- 23 मार्च को उनके परिवार में शादी समारोह था। वह परिवार सहित शादी में गए हुए थे और घर पर उनका 13 साल बेटा हरीश अकेला था। 22 अप्रैल 2026 को जब उन्हें रुपयों की जरुरत हुई और उन्होंने अपनी अलमारी खोली, तो उसमें रखे 1 लाख रुपए नगद, साढ़े पांच किलो चांदी और 70 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले।
घर आकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गणेश जाट ने अपने बेटे हरीश से बात की, तो उसने बताया कि शादी वाले दिन बीकानेर निवासी पंकज और नोखा निवासी निर्मल स्वामी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया था। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी निकाल ली। हरीश ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर के कारण हरीश ने पहले यह घटना किसी को नहीं बताई थी। 23 अप्रैल को निर्मल स्वामी घर के पास आया और लाठी से घर की खिड़की तोड़ने लगा। जब उसे रोका गया, तो उसने धमकी दी कि वह जान से मारे बिना नहीं छोड़ेगा।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने गणेश जाट की शिकायत पर पंकज और निर्मल स्वामी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You might also like