शिक्षा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त दिलाने पर सीबीईओ शर्मा हुए सम्मानित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी तारानगर बबलेश शर्मा को विद्या भारती द्वारा शिक्षा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा सत्र 2025-26 में बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहने पर सम्मानित किया गया। सीबीईओ शर्मा को यह सम्मान तारानगर में शनिवार को भामाशाह कंदोई परिवार की ओर से बनाए गए आदर्श विद्या मंदिर के भवन लोकार्पण समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, चूरू विधायक हरलाल सहारण, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मंत्री शिवप्रसाद, भारतीय पैराओलंपिक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया, भाजपा युवा नेता पराक्रम राठौड़, भामाशाह निरंजन कंदोई के गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

You might also like