चार प्रवासियों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे

राजलदेसर, (कुंदन दाधीच) 30 मई। भरतीया स्कूल में संचालित क्वारंटीन सेंटर में क्वारटाइन चल रहे चार प्रवासियों के शनिवार को सैम्पल लेकर जांच के लिए चूरू भेजे । डॉ. रणजीत मूंड ने बताया कि बुधवार को गुजरात से तीन तथा जयपुर से एक प्रवासी राजलदेसर पहुंचा था । चारों प्रवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया । शनिवार को यहां के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लैब टेक्नीसियन रमीज राजा व भुवनेश पाण्डे नेचारों प्रवासियों के सैम्पल लेकर जांच के लिए चूरू स्थित राजकीय दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज भेजे ।

You might also like