पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक

चिड़ावा, (विजेंद्र सिंह लमोरिया)30 मई । भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर कस्बे के अनेक लोगों ने शोक प्रकट किया है क्योंकि उनका चिड़ावा से बहुत गहरा लगाव था। शर्मा के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर छा गई। पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश लाटा, पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, सुनील पारीक, मनोज महमिया, संदीप गोदारा, महेंद्र चेजारा, अनिल शर्मा, सुरेन्द्र नायक, भूपेंद्र अरड़ावतिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भगेरिया, विद्याधर सैनी, बाबूलाल जांगिड़, पूर्व पार्षद अशोक पुजारी, जगदीश प्राण, पप्पू चेजारा, मनोहरलाल जांगिड़, बाबूलाल कांगड़ा, पृथ्वीराज शर्मा, अशोक मालानी, जवाहरलाल सैनी, महेश जांगिड़, जेपी वर्मा, ठेकेदार अमीलाल कटकी, उत्तम जांगिड़, रविकांत जांगिड़ सहित अनेक लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

You might also like