सीआई विष्णुदत्त की आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)29 मई। पूर्व विधायक का. अमराराम राजगढ़ की जनता रसोई में आये व सीआई विष्णुदत्त की आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग की। भारत की जनवादी नौजवान सभा की तरफ से जनता रसोई आज 26 वें दिन चालू रही ।

पूर्व विधायक कॉमरेड अमराराम ने जनता रसोई की सहारना की व भूखे को खाना देना ही सबसे बड़ा धर्म और कर्म बताया। विष्णुदत्त की आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि माकपा उनके परिवार के साथ खड़ी है रायसिंह नगर में हमारे साथी सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे है । अगर समय रहते सरकार नहीं मानती है तो पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे। चूरू में जल्द जिला स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा बना सरकार के खिलाफ लड़ाई शुरू की जाएगी। 8 जून को पूरे राजस्थान में बिजली के बिलों को माफ करने को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

जनता रसोई में सहयोग करने वाले रविन्द्र नेहरा, रवि, गणेश, जयप्रकाश, अमित शर्मा, सुरेश, याकूब, सदीक, गुलफान, मुकेश, सतीश, रफीक, संदीप आदि रोजाना खाना बनाने में मदद कर रहे है ।

You might also like