गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्री बापूजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, लाडनूं में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीचिंग एवं नॉन.टीचिंग स्टाफ के साथ विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर एवं बाहर स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने स्वयं कचरा एकत्र कर डस्टबिन में डाला और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. ईशा गुर्जर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। नदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्रमदान से विद्यार्थियों में सेवा, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गौतम उपाध्याय, आयुर्वेद विभागाध्यक्ष डॉ. संजय खटाना, डॉ. भावना, नेमीचंद छापरवाल, जॉबी थॉमस, लिनू मोले, हितेश शर्मा, मिलन तिवाड़ी, विशेष शिक्षा विभागाध्यक्ष नीतूवीर गुर्जर, राजकुमार गुर्जर, भागीरथ स्वामी, मोहनराम छापूनिया, नेमाराम अलखपुरा, सुनीता जांगिड़, ललिता गुर्जर, गुलाब गुर्जर, श्री भगवान जांगिड़, संतोष कंवर, पूनम जांगिड़, मुरारीलाल, कानाराम सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

You might also like