मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)14 मई। प्रधानाध्यापक संघ रेसला श्रीमाधोपुर ईकाई ने मुकेश निठारवाल संयोजक सीकर रेसला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम श्रीमाधोपुर उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पदोन्नति में संख्यात्मक अनुपात लागू करने की मांग की है। व्याख्याता व प्रधानाध्यापक (मा. शि.) की पदोन्नति प्रधानाचार्य के पद पर 67:33 अनुपात में की जाती है परंतु वर्तमान में व्याख्याता 54000 व प्रधानाध्यापक 3500 पदों पर कार्यरत है। प्राध्यापक संघ रेसला इसी संख्यात्मक अनुपात में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से कर रहा है।
ज्ञापन देने वालों में सीकर जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मंगलचंद कुमावत, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भीमसिंह बिजारणियां, अरूण सैनी, संजय कुमावत पूर्व जिला मंत्री उपस्थित रहे।