मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। तहसीलदार अमरसिंह को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंप भाजपा नेताओं ने सीआई विष्णुदत्त विश्नोई के आत्महत्या के प्रकरण में सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।

भाजपा देहात मंडल सालासर की ओर से ज्ञापन सौंपते वक्त भाजपा नेता धर्मवीर पुजारी, सालासर मंडल देहात अध्यक्ष मनोज भाणेज, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, कमल दाधीच, बसन्त दाधीच आदि ने बताया कि विश्नोई के परिवार को 5 करोड़ मुआवजा, आश्रित को सरकारी नोकरी दिए जाने, व्हाट्स अप चेटिंग की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

ज्ञापन देते वक्त अमन सोनी, मोनू गहलोत, सुरेंद्र रांकावत, लीलाधर शर्मा, अमित सोनी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, धीरज बोचीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like