राजस्थान पैरामेडिकल काउंसलिंग के बैच 2015-2016 के लैब टैक्निशियन डिप्लोमा विद्यार्थियों की समस्या को लेकर लिखा पत्र

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)21 मई। राजस्थान पैरामेडिकल काउंसलिंग के बैच 2015-2016 के लैब टैक्निशियन डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम संबंधी बसपा नेता एवं पूर्व विधायक मनोज न्यांगली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।न्यांगली ने पत्र में बताया कि उक्त बैच के विद्यार्थियों को डिप्लोमा में प्रवेश के लिए चार साल छह माह का समय हो गया है लेकिन परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया। जो कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। क्योंकि वर्ष 2015 एवं 2016 के बैच के करीब आठ हजार विद्यार्थियों में से अभी तक के परीक्षा परिणाम में करीब सात सौ विद्यार्थी उत्तीर्ण हो पाए हैं। न्यांगली ने पत्र में उक्त लैब टैक्निशियन की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को जांचने का कार्य उच्च शिक्षा प्राप्त चिकित्सकों द्वारा की जाती है एवं परीक्षा परिणाम लगभग आठ प्रतिशत रखा जाता है। जिसके कारण हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में लटक रहा है तथा राजस्थान सरकार की ओर से जारी भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा परिणाम के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर विद्यार्थी रह जाते हैं। जबकि चिकित्सा विभाग में लगभग साठ प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। न्यांगली ने पत्र में विद्यार्थियों के हित में शीघ्र ही परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की है।

You might also like