खुड़ी सरपंच नवीन कुमार सिलू ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को लिखा पत्र
सालासर,(दिनेश स्वामी)11 मई। निकटवर्ती ग्राम पंचायत खुड़ी सरपंच नवीन कुमार सिलु ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। जिसमें प्रवासी राजस्थानी मजदूरों की पीड़ा को व्यक्त करते हुए राजस्थान में लाने की अपील की। यहां तक जनप्रतिनिधि होने के नाते किराया भाड़ा स्वयं वहन करने तथा रहने की व्यवस्था हेतु पंचायत की ओर से 1 लाख रूपए का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। इसी क्रम में सरपंच सिलु ने राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को भी पत्र लिखकर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 को पूर्ण करवाने के क्रम में पत्र लिखा।