विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा विकास समिति का सराहनीय प्रयास, थाना परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा विकास समिति द्वारा राजलदेसर थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल, वनपाल इंद्रजीत सिंह एवं डीटीओ श्रीचंद ढाका के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और उनकी देखरेख के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में युवा विकास समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी पूनमचंद गर्ग, अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल, मंत्री विनोद भाटिया, पूर्व अध्यक्ष रतनलाल बारूपाल, पूर्व मंत्री मदन दाधीच, शिवभगवान सोनी, सीताराम गर्ग, नानूराम सैनी, रामोतार पांडे सहित समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों ने भाग लिया। सभी उपस्थितजनों ने एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

You might also like