पाँच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। चाणक्य स्कूल तारानगर में जय माँ भवानी तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन मंगलवार को हुआ। इस पाँच दिवसीय शिविर में जयपुर से पधारे मुख्य प्रशिक्षक टीना कंवर एवं उनकी पाँच सदस्यीय टीम ने 68 महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, साहस एवं शारीरिक दक्षता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में तारानगर नगर पालिका अध्यक्ष हरि इंदौरिया, अनूप खंडेलवाल, पार्षद भगवती प्रसाद शर्मा, मातूसिंह राठौड़, कैप्टन करणीसिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह गोगटिया, सीमा कमल, एसीबीईओ संजय शर्मा, लेक्चरर शीशपाल खारड़िया, आईदान शर्मा, लीलाधर जोशी, कुलदीप तिलपंटिया आदि अतिथियों ने प्रतिभागियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में टैगोर स्कूल के संस्थापक कृष्ण कसवां, प्रिंसिपल बलवंत पारीक, हड़ियाल सरपंच राकेश शर्मा, संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉ भावना शर्मा, वीर बहादुर सिंह राठौड़, तोलुराम सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएँ उपस्थित रहे। संचालन दिग्विजय सिंह गोगटिया एवं सुमन राठौड़ ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय शर्मा द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया। स्कूल संचालक कुलदीप सिंह एवं हरीश धेरड़ ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।