कर्म योग द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू के प्रशासनिक प्रभाग व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में – कर्म योग द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का सशक्तिकरण सम्मेलन.. लुहारगाड़ा स्थित स्थानीय केंद्र पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार गिरधारी लाल पारीक, जोधपुर से मुख्यय वक्ता बी के सुचिता, बी के शील दीदी. माउंट आबू से बसंती, चूरू से बी के सुमन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बीके सुचिता ने स्लाइड के माध्यम से उपस्थित सभा को कार्य करते हुए तनाव से मुक्त रहने के उपाय बताए। बीके मीनू ने खेल के माध्यम से सभी को कार्यक्षेत्र में परिवार में प्यार से रहने की शिक्षा दी और कहा कि अपने दिल में बात दबा के नहीं रखना, अपने प्रियजनों को शेयर करनी चाहिए। बीके शील दीदी ने सभी को परमात्मा की अनुभूति कराई और कहा कर्म करते हुए परमात्मा की याद रहेगी तो वह कार्य अच्छा होगा और उसमें सफलता मिलेगी।
तहसीलदार गिरधारी लाल पारीक ने कहा आज से 40 साल पहले ऐसी शिक्षा की जरूरत नहीं होती थी, क्योंकि उस समय मनुष्य कर्म करते हुए भगवान को याद करता था। जिस कारण उनके अंदर दिव्य गुण होते थे, लेकिन आज इस मोबाइल में अपने अंदर इतना बिजी कर लिया है कि सुबह उठते ही मोबाइल और रात को सोने तक मोबाइल। इसलिए परमात्मा को याद करने के लिए उनके पास समय ही नहीं बचता। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों की हमें जरूरत पड़ती है। बैंककर्मी सुधीर कुमार, जनार्दन जांगिड़ ने बांसुरी वादन कर अपनी कला का प्रदर्शन किया और ब्रह्माकुमारीज के द्वारा किए जा रहे समाज सुधार के कार्य की सराहना की। ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र की बी. के. सुप्रभा ने बताया कि कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियो ने भाग लिया। आबु से बीके दिव्या, बीके अमिता, बी के रंजीता, प्रशासक सविता राठी, सीताराम शर्मा, करणी सिंह शेखावत, जनार्दन जांगिड़ गणेशमल सोमानी, रामाकिशन जांगिड, विद्याप्रकाश पारीक, राजेश सुंदरियां, सुभाष बेदी, गिरधारी लाल जांगिड, बजरंग सैन आदि उपस्थित रहे।

You might also like