हीट वेव को लेकर संयुक्त निदेशक ने किया अस्पताल का दौरा
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । चिकित्सा विभाग के जयपुर स्थित निदेशालय से संयुक्त निदेशक डॉक्टर सुभाष खोलिया, चूरू से उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण झुरिया ने चूरू लिे में हीट वेव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल पहुंचकर लिया। इस दौरान उन्होने सभी वार्डो का निरीक्षण किया तथा वार्ड में की आईस पैक, सिनक, ओ आरएस कोर्नर आवश्यक मेडिसिन, जांच, विभिन्न उपकरणों की क्रियाशीलता आदि के बारे में जानकारी ली। पीएमओ एवं नर्सिंग अधीक्षक तथा वार्ड प्रभारी को निर्देश प्रदान किए गए कि हीट वेव को मध्यनजर रखते हुए अस्पताल में और अधिक समुचित व्यवस्थाएं समय पर करें तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दें।