कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का नवलगढ़ में स्वागत

निसं
नवलगढ़ (नवयत्न)। नवलगढ़ में शुक्रवार को झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदेव सैनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने रीटा चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने कहा कि झुंझुनूं कांग्रेस का मजबूत जिला है और आने वाले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़े जाएंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पानी, बिजली, सडक़ और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और जिले में भ्रष्टाचार बढ़ा है। रीटा चौधरी ने कहा कि भाजपा चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। चुनाव को लेकर स्थिति जल्द स्पष्ट होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी मिलकर चलेंगे तो संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी, पार्षद महेंद्र सैनी, अदनान खत्री, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, पार्षद लोकेश जांगिड़, आरिफ चौहान, पूर्व पार्षद रफीक लंगा, विकेश रॉयल, कन्हैयालाल, राजेंद्र भास्कर और शहजाद चोपदार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like