ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग को लेकर 9 अगस्त को जयपुर जाएंगे विप्रबंधु

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने और ईडब्ल्यूएस आयोग के गठन की मांग को लेकर 9 अगस्त को जयपुर में स्वर्ण पंचायत का आयोजन होगा। इसमें झुंझुनूं जिले से बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल होंगे।
इस संबंध में पुराना बस स्टैंड स्थित जोशी भवन में विप्र फाउंडेशन की बैठक संरक्षक एडवोकेट सुशील कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई। जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में जिले से सैकड़ों समाजबंधु 9 अगस्त को जयपुर रवाना होंगे। स्वर्ण पंचायत का आयोजन जयपुर-अजमेर रोड स्थित सूर्य सिटी मैदान में सुबह 11 बजे होगा। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि ईडब्ल्यूएस के अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर जिले में समाज की ओर से आंदोलन शुरू किया गया था। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा जा चुका है। जिला संयोजक ने बताया कि जयपुर की स्वर्ण पंचायत में ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य सहित विभिन्न सवर्ण समाजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां ईडब्ल्यूएस के अधिकारों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री एडवोकेट नीरज शर्मा, रमेश चौमाल, श्यामसुंदर शर्मा, एडवोकेट रवि शुक्ला, सुरेंद्र जोशी, अनिल जोशी, अमित पांडेय सहित कई पदाधिकारी और समाजबंधु मौजूद रहे।

You might also like