जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की गौसेवा
अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । क्षेत्रीय विधायक और कांग्रेस के चूरू जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपाल गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। इस दौरान गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया व पक्षियों के लिए परींडे लगाकर उनमें पानी डाला गया। कार्यक्रम के दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस प्रदीप तोदी, नगर अध्यक्ष रामावतार शर्मा, रेखाराम मेहरड़ा, अमित मारोठिया, इकबाल खां, बिलाल भूट्टा, शकूर सब्जीफरोश, मुकुल मिश्रा, शंकरलाल, अजय ढ़ेनवाल, सलीम बहलीम, डॉ. योगिता सक्सेना, बजरंग सैन, कन्हैयालाल, राजकुमार इंदोरिया, तरूण सियोता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष फारूक भूट्टा, मधु बागरेचा, प्रिया प्रजापत, सुनीता रावतानी, अनामिका प्रजापत, अमजद खां सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।