गांव में प्याऊ, वाटर कूलर का उद्घाटन
अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । सुजानगढ़ के निकटवर्ती गांव मींगणा में फौजी स्व. ओम सिंह राठौड़ की दूसरी पुण्य तिथि पर अनेक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर शीतल प्याऊ एवं वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया तथा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नोरंगलाल सीलू, संदीप भंवरिया, नितिन जैन, बजरंग भाकर, मांगीलाल प्रजापत, श्रवण सिंह, महावीर दास स्वामी, बिहारीलाल ढिढारिया, गिरधारी सिंह फौजी, गोपाल, मोहन सोनी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कृष्ण भोग करवाकर पुण्य कार्य किया गया।