महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
बढती महंगाई, पेट्रोल, गैस की कीमतों में वर्दी व नीट पेपर लीक मामले में राज्यपाल के नाम सोंपा ज्ञापन
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि तथा नीट पेपर लीक मामले को लेकर खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन को राहत देने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। वहीं नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने करोड़ों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रवीण जाखड़, गोकुल चंद सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुर्जर, सुधीर गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।