ब्रह्मलीन बृजभूषण दास महाराज की चरण पादुका की हुई स्थापना

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। कस्बे के छालियावाली जोहड़ी स्थित धूणा धाम के ब्रह्मलीन संत बृजभूषण दास महाराज के 17वें पर गुरुवार को चरण पादुका स्थापना कर भंडारा हुआ व संत महात्माओं का सम्मान किया गया। धाम के संत चेतन दास महाराज ने बताया कि सुबह सवा 11 बजे बृजभूषण दास महाराज की चरण पादुका को खेड़ापति बालाजी मंदिर से गाजे बाजे व घोड़ियों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए धाम तक लाया गया। सत्यनारायण सेन ने बताया कि गुरुवार दोपहर खेड़ापति बालाजी मंदिर से चरण पादुका और झांकियों के साथ नगर भ्रमण यात्रा निकली। यात्रा सीकर बाजार चौराहा से होते हुए आश्रम परिसर पहुंची। धाम पर संत महात्माओं के सानिध्य में सीसी पूजन करवाने के बाद चरण पादुका स्थापित कर संत महात्माओं का सम्मान किया गया। चरण पादुका स्थापना के बाद भण्डारा हुआ जिसमें हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में खेड़ापति बालाजी मंदिर के पुजारी इंद्र महाराज समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संतोषदास महाराज सिंगोद, अंगददास खेड़ी, श्रीरामदास नृसिंहपुरी, बनवारीलाल सैनी समेत काफी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

You might also like