उपखंड कार्यालय पर हर वक्त मधुमक्खियों के हमले का डर
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय न्यायालय परिसर में उपखंड कार्यालय और तहसील कार्यालय सटे हुए स्थित हैं। लेकिन उपखंड कार्यालय की प्याउ के पास स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का काफी बड़ा छाता स्थित है, जिसके कारण हर वक्त लोगों को मधुमक्खियों के हमले का अंदेशा बना रहता है। जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस छाते को हटाये जाने की मांग की है। आपको बता दें कि हाल ही के वर्षों में बीएसएनएल कार्यालय के पास मधुमक्खियों ने एक बार हमला किया था, जिसके कारण एक व्यक्ति की जान चली गई थी और कई वकील भी घायल हुए थे। लेकिन फिर से यह खतरा अब उपखंड कार्यालय के पास मंडरा रहा है। अगर समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमक्खियों के हमलों में लोगों के घायल होने की काफी खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय के परिसर में स्थित यह मधुमक्खियों का छाता कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।