वृक्षारोपण कर प्रकृति बचाने का दिया संदेश

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । कस्बे के संघीयों वाली धर्मशाला में पेड़ लगाकर प्रकृति बढ़ाने का संदेश दिया राकेश तिवारी व सुनील कुमार ने बताया कि सावन माह में प्रकृति का अलग ही नजारा देखने को मिलता है इसी क्रम में प्रकृति बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम व एक पेड़ परिवार के नाम से, एक पेड़ मंदिर प्रांगण में लगाकर प्रकृति बढ़ाने का संदेश दिया है। सुशील कुमार कुमावत ने बताया कि कस्बे की संघीयों वाली धर्मशाला की बगीची मे शिव भकतों ने पौधे लगाकर उनकी देखरेख का जिम्मा लेकर संकल्प लिया। सेवानिवृत शिक्षक शंभू दयाल शर्मा ने बताया कि कम से कम एक पेड अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि पेड़ को लगाकर ही नहीं बल्कि संतान की भांति इनकी देखभाल का संकल्प लें। इस मौके पर सुरेश बागरियावास वाले, राकेश तिवाड़ी, सुशील कुमावत, बाला कुमावत, मुकेश चौधरी, गोकुल देवी मौजूद रहे।

You might also like