3 कोरोना पॉजिटिव युवकों को भेजा चूरू
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)22 मई। स्थानीय सालासर रोड़ पर स्थित बालाजी नर्सिंग कॉलेज में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे तीन युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। तीनों युवक जोगलिया, जैतासर गांव के निवासी हैं और 18 मई को ही तमिलनाडू से आये थे। जिनके सैंपल गुरूवार की शाम को पॉजिटिव पाये जाने के बाद तीनों युवकों को 108 के ईएमटी महेश झूरिया, चालक कैलाश डूकिया एम्बूलेंस में लेकर चूरू गए। वहीं जिन कमरों में युवकों को रखा गया था, उनको सैनेटाईज किया गया है।