कोरोना वॉरियर्स को बांटे मास्क व सेनिटाइजर
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)9 मई। कोरोना वायरस के चलते क्षेत्र में लगे हुए लोकडाउन में चिलचिलाती धुप में सडक़ों पर तैनात रहकर कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने वाले कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों को भैंसावता निवासी मनीष शर्मा ने मास्क व सेनेटाइजर वितरण किए। शर्मा ने बताया कि उनकी टीम करीब 40 दिनों से कोरोना वॉरियर्स को मास्क, सेनेटाइजर व नाश्ता वितरण कर रहे है। मनीष शर्मा, पंकज सैनी, सूरत ने केसीसी थाने के सामने एएसआई सुबेसिंह के नेतृत्व में तैनात पुलिस कर्मियों को मास्क, सेनिटाइजर वितरण किए।