कोरोना योद्वाओं सफाईकर्मियों को अकबर खॉन ने किया सम्मानित
टोंक,(दिनेश शर्मा)22 मई। कोरोना संक्रमण की दृष्टि से टोंक में 156 केस पॉजिटिव आने के बावजूद अपनी जान की परवाह किये बिना टोंक की सफाई व्यवस्था में जुटे सफाई कर्मचारियों को शुक्रवार को कोरोना योद्धा के रूप में रेल लाओं संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष अकबर खॉन ने सम्मानित किया।
खॉन ने कहा कि 24 घंटे बिना किसी डर व भय के जान की परवाह किए बगैर स्वच्छ वातावरण के लिए टोंक की जनता की सेवाओं में लगे सफाई कर्मचारियों की जितनी प्रशंषा की जाए कम हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को देखते हुए शनिवार को रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने इन सफाई कर्मचारी योद्धाओं को सम्मानित करके उत्साहवर्धन किया। इन योद्धाओं के सम्मान के लिए सोशल डिस्ट्रेसिंग की पूर्ण रूप से पालना करते हुए अकबर खान नें 51 सफाई कर्मचारी योद्धाओं को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,सम्मान पाकर सफाई कर्मचारी योद्धाओं के चेहरे खिल उठे । अकबर खान नें कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी की इन विषम परिस्थितियों में भी अपनी पूरी मेहनत और लगन से अपने परिवार की फिक्र ना करते हुए जनता के लिए 24 घंटे सफाई कर्मचारी, जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन, चिकित्सा एवं मीडिया की सेवाएं सराहनीय रही। जिस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खांन, पटेल भोजा राम गुर्जर, रामसहाय, अब्दुल सलीम, रामदयाल चौधरी आदि मोजूद थे।