अब तक 3595 सैम्पल लिए, 3004 नगेटिव, 486 हैं प्रक्रियाधीन
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में चिकित्सा विभाग जुटा है मुश्तैदी के साथ
सीकर,(जी एल सैनी)17 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा हैै। वहीं दूसरे राज्यों व जिलों से आए लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थ कर्मी घर-घर जाकर लोगों से जुकाम, बुखार, सुखी खांसी जैसे आईएलआई लक्षणों की जानकारी ली जा रही हैं।
जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंह देव के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लॉक व गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। अन्य राज्यों से आए नागरिकों को होम और संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। वहीं निर्धारित अवधि पूर्ण करने तथा सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आने पर डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग क्वारेंटाइन में है उनकी सेहत पर नजर भी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से जिले में आए लोगों को सरकारी स्कूल, धर्मशाला में बनाए गए ट्रांजिट कैम्पों में भी रखा जा रहा है।
अब तक 3595 सैम्पल लिए गए
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर जिले के अब तक 3595 सैम्पल लिए जा चुक हैं। इनमें से 3004 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। अब तक 34 व्यक्ति पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से सात स्वस्थ हो चुके है। अभी 486 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। रविवार को 111 सैम्पल लिए गए है। आइसोलेशन में 21 रोगी भर्ती हैं।
अन्य राज्यों से आए लोगों के लिए सैम्पल
सीएमएचओं डॉ चौधरी ने बताया कि जिले में अन्य राज्यों से आए लोग, आईएलआई लक्षणों वालों और हाई रिस्क श्रेणी के व्यक्तियों तथा अन्य जिलों में पॉजीटिव आए व्यक्तियों के संपर्क वालों लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं। रविवार को खंडेला में 12, श्रीमाधोपुर ब्लॉक से 41, नीमकाथाना से 10, फतेहपुर से दस, दांता से दो, पिपराली से 27 और सीकर शहर से नौ सैम्पल लिए गए हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को भी घर-घर जाकर लोगों से सेहत संबंधी जानकारी ली। वहीं विभाग की टीमों द्वारा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए फॉरमेट उक्त जानकारियों को संकलित भी किया जा रहा हैं। विभाग की ओर से अब बुजुर्ग व बीमारी से ग्र्रस्ति व्यक्तियों के सर्वे पर जोर दिया जा रहा है। वहीं खाटूश्यामजी के कफ्र्यू ग्रस्त क्षेत्र में विभाग की टीमों ने घर घर जाकर सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य किया।