कोरोना योद्धा के लौटने पर सम्मान

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )17 मई। विश्व में फैली महामारी कोरोना को लेकर विभिन्न संगठन अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बड़े ही दिल से पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे है यही मेडिकल और पुलिस टीम का जज्बा देखते ही बनता है। वहीं सफाईकर्मी भी किसी तरह से पीछे नहीं है। इसी कड़ी में हल्दीराम मूलचन्द हृदय विभाग के नर्सिंगकर्मी अख्तर अली ने कोरोना हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देकर देश के प्रति अपनी सेवाएं अर्पित की। इसके पश्चात 14 दिवस तक क्वारेटाईन  होकर समाज को संदेश दिया कि इस बीमारी से घबराएं नहीं बल्कि मेडिकल और पुलिसकर्मियों का साथ देवें। इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के महानगर शहर अध्यक्ष अताउल्ला ने अख्तर अली का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के कारण बीकानेर बहुत ही जल्दी कोरोना मुक्त हुआ है। इन लोगों की कुर्बानियों के चलते ही हम आज सुरक्षित है। लगभग पूरे एक महीने तक अपने पूरे परिवार और बच्चों से दूर रहकर अखार अली ने ये साबित कर दिया कि देश और समाज का कर्तव्य पहले है। जान है तो जहान है इसी बात का संदेश देते हुए अताउल्ला ने कहा कि यदि जरूरी हो तो ही घर से बाहर आये अन्यथा घर में ही रहे। अताउल्ला ने मुस्लिम भाईयों से अपील की कि इस बार ईद के त्यौहार हेतु किसी प्रकार की खरीददारी करने के लिए बाहर ना आये और ना ही ईदगाह या मस्जिद में भीक करें। इस मौके पर हाजी अब्दुल रज्जाक मिसी, एडवोकेट राजेश खत्री, अजमल हुसैन, सुज्जाद हुसैन, अमन अहसान, परवेज आलम, एडवोकेट ओमप्रकाश हाटीला, अब्दुल सत्तार छीपा. बाबूलाल जोशी, मोहम्मद हनीफ महायत, किशन लाल रहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

You might also like