पीएम केयर्स: देशहित में आगे आए दानदाता सांवरमल बजाज
उपनेता प्रतिपक्ष को सौंपा दो लाख रुपए का चेक
चूरू,(पीयूष शर्मा)17 मई। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से कोरोना काल में जन सेवा की मिशाल बने चूरू में दानदाता दिल खोलकर देश हित में दान कर रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को विधायक आवास पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से दानदाता सांवरमल बजाज ने दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेक पीएम केयर्स में भेंट किया। राठौड़ व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने देशहित में किए गए इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए दानदाता सांवरमल बजाज, चंद्रप्रकाश ढंढ़, गोपी हारित, रामरतन बजाज, राजेश बजाज का आभार जताया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, विक्रम कोटवाद, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, जिला आईटी संयोजक रमेश शर्मा, सह संयोजक सुरेश मिश्रा, संजय सोनी, चंद्रप्रकाश शर्मा व विश्वनाथ राजगुरू आदि उपस्थित थे।