ईद पर किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)25 मई। शहर में ईद उल फितर का त्योहार निहायत की अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। घरों में मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज अदा की और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं शहर काजी मोहम्मद अकरम रिज्वी के सानिध्य में समाजसेवी रोशन अली खिची के सौजन्य से कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया गया।
राजकीय बगडिय़ा अस्पताल के पीएमओं डॉ. महेश वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिलीप सोनी का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया और ईद की मुबारकबाद दी गई। कार्यक्रम में मास्टर दाउद काजी, मोहम्मद चौहान, खालिद टाक, नदीम खिची, तौफिक छींपा, जावेद दैया, नजीर पंवार, जावेद खिची, साजिद भाटी, इरफान खान भी मौजूद रहे। वहीं शहर काजी मोहम्मद अकरम रिज्वी ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं भी दीं।