कोरोना योद्धाओं पर हमला किया तो खैर नहीं-योगी
लखनऊ, 7 मई। कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी। इस कड़े कानून के लागू होने के बाद कोरोना योद्धाओं पर हमला करने वालों को जहां सात वर्ष तक जेल की सजा मिलेगी, वहीं संक्रमण छिपाने वाले तीन वर्ष कैद की सजा पा सकते हैं। योगी कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए दस प्रस्तावों में पेट्रोल-डीजल और शराब की कीमत बढ़ाने का फैसला भी शामिल है।