माकपा लड़ेगी पंचायत चुनाव, हर ब्लॉक व जिला परिषद में उतारेगी अपने उम्मीदवार
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की तहसील कमेटी की मीटिंग मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नेता माकपा नेता निर्मल कुमार ने बैठक में कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में माकपा तारानगर की पूर्व व पश्चिम दोनों पंचायत समितियों की सभी ब्लॉक, जिला परिषद में अपनी उम्मीदवारों को उतारेगी। माकपा नेता उमराव सिंह ने कहा की पंचायत चुनाव में किसानों के फसल बीमा, नहरी पानी, एमएसपी, जिले को अकाल घोषित करने वाले अनेक मुद्दों को लेकर पंचायत चुनाव में जनता के बीच लेकर जायेगी। पार्टी सचिव रामस्वरूप सहारण ने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी। बैठक में नितेश उपाध्याय, चिमनाराम पांडर, पूर्णाराम सरावग, बेगाराम प्रजापत, श्योकरण भाम्भू, जय सिंह सहारण, विक्रम सोनी, गणपत राम, विष्णु सैनी, निशांत स्वामी, भाल सिंह, विजयपाल गोस्वामी, राजवीर राघेड़ी, मुकेश शर्मा एडवोटेड, हरपत राम धायल, रमेश कसवां, महेंद्र झाझड़िया आदि मौजूद रहे।