कैफे से पकड़ा गया 15 हजार का इनामी बदमाश

निसं
जयपुर (नवयत्न) । बगरू थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान भरतपुर के चर्चित नरेंद्र कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश पवन यादव (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मणिपाल यूनिवर्सिटी, दहमी कलां के पास एक कैफे में नशे की हालत में मिला था। पुलिस ने राजकॉप ऐप पर फोटो मैच के जरिए उसकी पहचान की।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गहन पड़ताल में उसके भरतपुर के खेड़ली मोड थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित होने और उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित होने की जानकारी मिली।
पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी 2026 को चार बदमाशों ने भरतपुर में घर में घुसकर नरेंद्र कुमार का अपहरण किया था। बाद में उसकी हत्या कर शव सामंतपुरा के जंगल में गाड़ दिया गया। मामले में आरोपी पवन यादव फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भरतपुर पुलिस को सूचना दी है। आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

You might also like